{"_id":"69b14ea2e066badfa4036900","slug":"a-public-awareness-campaign-will-be-launched-on-the-issues-of-religion-and-cow-protection-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117547-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: धर्म और गोसंरक्षण के मुद्दे पर चलेगा जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: धर्म और गोसंरक्षण के मुद्दे पर चलेगा जनजागरण अभियान
Wed, 11 Mar 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिर्मठ के ज्योतिषपीठ में हुई धर्मसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। धर्म और गोसंरक्षण के लिए ज्योतिर्मठ के ज्योतिषपीठ में बुधवार को धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा गया कि यदि शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार धर्म और गोसंरक्षण के मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती तो देशभर में जनजागरण और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार को 40 दिन में गाय को राज्य माता घोषित करने, गोहत्या को पूरी तरह बंद करने का संदेश दिया था। मगर समय पूरा होने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को इस मुद्दे पर धर्म सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इसको लेकर अपने-अपने विचार रखे। सभा में धर्म, संस्कृति, राष्ट्र हित की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान शंकराचार्य मठ के व्यवस्थापक स्वामी विष्णुप्रियानंद महाराज, जगदीश उनियाल, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण, अधिवक्ता दिलबर फरस्वाण, दिगंबर बिष्ट, लक्ष्मण बुटोला, आशीष फरस्वाण आदि मौजूद रहे।