फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A gradual hunger strike of ABVP for various demands

विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी का क्रमिक अनशन शुरू

Sat, 03 Oct 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
A gradual hunger strike of ABVP for various demands
महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय में एनसीसी स्थापित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक बर्तवाल के नेतृत्व में क्रमिक अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में एनसीसी स्थापित करने, स्नातक स्तर पर संस्कृत, कला, सैन्य विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, भू-गर्भ विज्ञान विषयों के पद सृजित करने की मांग की। स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास व समाजशास्त्र विषय शुरू कराने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि एमएससी शुरू नहीं होने से स्नातक स्तर पर अंतिम वर्ष के बहुत से गरीब छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई करनी मुश्किल हो जाएगी है। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर देंगे। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक बर्तवाल, करण बर्तवाल, अमित मंसवाल, सपना बासकंडी, नितिन सिंह मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed