फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A bear threatened Kand village, and the man hid where he was.

Chamoli News: कंड गांव में धमका भालू, जो व्यक्ति जहां था वहीं छुप गया

Mon, 05 Jan 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 05 Jan 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
A bear threatened Kand village, and the man hid where he was.
भालू ने घरों की छत पर बीस मिनट तक मचाया उधम, पठालें उखाड़ी
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो भागा भालू
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील के कंड गांव में सोमवार तड़के एक भालू धमक पड़ा। भालू को देख जो ग्रामीण जहां था वह वहीं कैद हो गया। इस दौरान भालू ने दो से अधिक घरों की छतों पर करीब बीस मिनट तक उछलकूद की। वह छत की पठाल उखाड़कर फेंकने लगा और घर में घुसने की कोशिश करने लगा। इसके बाद एक घर के दरवाजे पर पंजा मारता रहा। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो भालू भाग गया।

तहसील के कंड गांव में सुबह भालू दिखने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मनोज सिंह ने बताया कि सुबह जब लोग अपने घरों के रोजमर्रा के काम के लिए घरों से बाहर आ रहे थे तभी भालू गांव की ओर आते देखा। भालू रघुबीर सिंह के घर की ओर आने लगा। भालू देख रघुबीर सिंह घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भालू रघुवीर के घर की छत पर चढ़ गया। यहां उछलकूद करने के बाद भालू छत की पठाल उखाड़कर फेंकने लगा और घर में घुसने की कोशिश करने लगा। भालू के डर से लोग अपने घरों में ही जाकर कैद हो गए। जो ग्रामीण सुबह गोशाला में थे वो गोशाला में ही कैद हो गए। रघुबीर सिंह के घर के बाद भालू चक्रधर प्रसाद के घर की ओर बढ़ा और उनके दरवाजे पर पंजा मारता रहा। इस बीच ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर करना शुरू किया जिसके बाद भालू गांव के गदेरे की ओर चला गया। फिर डंडे और पत्थर लेकर सभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए वहीं पास के बूंगा गांव के लोग भी यहां पहुंचे। बूंगा गांव के जगदीश लाल ने बताया कि एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ गांव के जंगल में डेरा जमाए हुए है। इस कारण महिलाएं जंगल व खेतों में जाने से डर रही हैं। वहीं धनपुर रेंज के रेंजर एनके नेगी ने बताया कि टीम के साथ संबंधित इलाकों मेंं निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही टीम को लगातार गश्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed