फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गौचर मेले को भव्य बनाने में लेंगे जनसहयोग

गौचर मेले को भव्य बनाने में लेंगे जनसहयोग

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। नवंबर माह में होने वाले गौचर मेले के आयोजन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में हुई तैयारी बैठक में डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि मेले को भव्य रूप देने के लिए आम जनता के साथ अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। डीएम एसए मुरुगेशन ने कहा कि 12 नवंबर तक अधिकारी मेला क्षेत्र में सभी कार्य पूर्ण कर लें।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने मेले में पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को अस्थायी स्टेंड पोस्ट स्थापित करने के लिए कहा। बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से मेले के लिए अलग से 100 केवी का ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन बिछाई जाएगी। मुख्य अतिथियों और कलाकारों के लिए जीएमवीएन और विद्यालय कक्षा-कक्षों को आरक्षित करने के लिए कहा गया है। मेले के दौरान रसोई गैस, रसद और मिट्टी तेल की समुचित व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया। नगर पंचायत गौचर को सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए कहा गया। डिप्टी स्पीकर और डीएम की सहमति पर निर्णय लिया गया कि मेले में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी की ओर से मंच संचालन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत गौचर अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुभाष गैरोला, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, सीएमओ डा. अजीत गैरोला और उपजिलाधिकारी गैरसैंण केएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed