{"_id":"142-77301","slug":"Chamoli-77301-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे सुधारीकरण की मांग को मिला व्यापक समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे सुधारीकरण की मांग को मिला व्यापक समर्थन
Chamoli
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी (चमोली)। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत को सुधारने और यात्रा पड़ावों पर व्यवसायियों के बिजली, पानी के बिल माफ करने की मांग के समर्थन में रविवार को पीपलकोटी बाजार दिनभर बंद रहा। मायापुर से लेकर बीआरओ कैंप तक एक चाय की दुकान भी नहीं खुली जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सीमा सड़क संगठन और सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम में हाईवे की हालत को सुधारने के लिए पिछले दस दिनों से धरना चल रहा है। मांग के समर्थन में तीन दिन पूर्व जोशीमठ बाजार भी बंद रहा। रविवार को पीपलकोटी मुख्य बाजार में हुई सभा में व्यापारी नेताओं ने कहा कि जलप्रलय को एक वर्ष से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, बैनाकुली और अन्य स्थानों पर जानलेवा बना हुआ है। जोशीमठ से आगे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, जिससे तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर नहीं आ पा रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव व्यवसाय पर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद व्यापारियों से बिजली और पानी के बिल वसूले जा रहे हैं।
सभा में व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, महामंत्री प्रकाश चंद्र शाह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बचन सिंह पाल, अतुल शाह, पुष्पेंद्र झिंक्वाण, अनुसूया सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विवेक शाह, भुवनेश भट्ट, सुशील हटवाल, वीरेंद्र राणा, ललित शाह, अनिल नेगी, मुकेश कुंवर, दीपक राणा और महेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।