फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   घर में भी हारे चमोली के तीनों विधायक

घर में भी हारे चमोली के तीनों विधायक

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव में चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना डंका बजाया। यहां कांग्रेस के विधायक क्षेत्र तो दूर, अपने पोलिंग बूथों पर भी पार्टी प्रत्याशी डा. हरक सिंह रावत को पहले नंबर में नहीं रख पाए।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले में कर्णप्रयाग, थराली और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। भाजपा को छोड़कर तब कांग्रेस का दामन थामने वाले राजेंद्र भंडारी ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रेमबल्लभ भट्ट को 11 हजार मतों से पराजित किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में भंडारी का जादू नहीं चला। भंडारी अपने पोलिंग बूथ नैल में डा. हरक सिंह रावत को 92 मत ही दिला पाए। जबकि भाजपा के बीसी खंडूड़ी को यहां 99 मत मिले। दो वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भंडारी को उन्हें 21 हजार से अधिक वोट मिले थे, लेकिन अब लोकसभा प्रत्याशी हरक सिंह को 19212 मत ही मिल पाए। डिप्टी स्पीकर विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी भी ग्रामीणों का विश्वास नहीं जीत पाए। उनके गांव मैखुरा के पोलिंग बूथ पर भाजपा को जहां 163 मत पडे़, वहीं कांग्रेस को यहां 91 मतों पर संतोष करना पड़ा। यहां के मूल निवासी और माकपा के इंद्रेश मैखुरी को 63 मत मिले। थराली विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक डा. जीतराम के गांव गैरबारम पोलिंग बूथ पर भी भाजपा अव्वल रही। यहां बीसी खंडूड़ी को 219 और हरक सिंह को 170 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed