{"_id":"142-72932","slug":"Chamoli-72932-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में लापता युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में लापता युवक का शव मिला
Chamoli
Updated Mon, 17 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी/गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर 27 फरवरी की रात को कौड़िया चाडे़ के पास कार दुर्घटना में लापता चार युवकों में से एक युवक का शव शनिवार रात को छिनका के पास मिला। शव की पहचान जोशीमठ के ढाक गांव निवासी दीपक थपलियाल (22) पुत्र चंद्रशेखर के रूप में हुई है। लोकेश थपलियाल, विक्रम और अभिषेक अभी भी लापता हैं। थानाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद से ही पुलिस टीम अलकनंदा में युवकों की ढूंढ-खोज कर रही थी। अलकनंदा में बहाव अधिक होने से उनका पता नहीं चल पा रहा था। शव फूलकर नदी में बाहरी तल पर आ गया था। शीघ्र ही अन्य युवकों की तलाश भी कर ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन