फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   सड़क से जुड़ेंगी उत्तरी कड़ाकोट की नौ ग्राम पंचायतें

सड़क से जुड़ेंगी उत्तरी कड़ाकोट की नौ ग्राम पंचायतें

Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Fri, 28 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रथम विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी का गांव कफारतीर सहित नारायणबगड़ ब्लाक के उत्तरी कड़ाकोट की नौ ग्राम पंचायतें जल्द सड़क से जुड़ जाएंगी। सड़क बनने से उत्तरी कड़ाकोट की पांच हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। राज्य निर्माण के बाद क्षेत्र के लिए स्वीकृत आठ किमी नलगांव-भटियाणा मोटर मार्ग को अब शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नारायणबगड़ विकासखंड के उत्तरी कड़ाकोट की नौ ग्राम पंचायतों के लोगों को बस अब कुछ ही दिन 5 से 10 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ेगी। सड़क के लिए वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कांति का कहना है कि बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में होने वाली दिक्कतें अब दूर हो जाएंगी। कांग्रेस यूथ विधानसभा उपाध्यक्ष भगत सिंह नेगी, लखपत नेगी, सुशील कांती, सरला देवी और जानकी देवी आदि का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


नौ ग्राम पंचायत के ये गांव जुड़ेंगे सुविधा से
गांव जनसंख्या
कफारतीर 380
सैंज 350
जाखपाटियूं 200
कोठली 600
भटियाणा 750
सुनभी 450
कोथरा 345
भुलक्वानी 280
लोदला 370
बैथरा 370
सोल्टा 250

सारकोट, डड्वागाड़, सतगड़, केदारकोट, पलसारी तोक में रहने वाली करीब 800 से अधिक की आबादी को भी सड़क का लाभ मिलेगा।

अभी तक नापते हैं पैदल दूरी
उत्तरी कड़ाकोट के नौ ग्राम पंचायतों के ग्रामीण नलगांव से 7 से 12 किमी, चोपता से 7 से 10 किमी और सोनला से 5 से 10 किमी की पैदल दूरी तय कर अपने घरों को पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
सड़क को वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। 15.76 लाख का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है, जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। एक माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। - डीके लोसाली एई लोनिवि थराली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed