{"_id":"142-62078","slug":"Chamoli-62078-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर सचिव ने किया मार्गों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर सचिव ने किया मार्गों का निरीक्षण
Chamoli
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव ने दोपहर बाद कर्णप्रयाग-नौटी और नौटी-आदिबदरी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों पर डेंजर जोन की मरम्मत के लिए अधिकारियों को शीघ्र इस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के गौचर डिवीजन के अधीन नौटी-आदिबदरी मार्ग पर राजजात मद में सुधारीकरण कार्य होना है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में एक भी ठेकेदार द्वारा निविदा शामिल न किए जाने से अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ दो साल बाद भी कर्णप्रयाग-नौटी मार्ग पर भू-धंसाव प्रभावित दो सौ मीटर क्षेत्र की मरम्मत के लिए शासन से अभी तक कोई धन स्वीकृत नहीं हो पाया है। लोनिवि के ईई मनोज कुमार भट्ट ने बताया कि अपर सचिव ने दोनों मार्गों पर प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया है। उन्होंने शीघ्र मरम्मत कार्य के लिए इस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन