फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   तोप बना क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

तोप बना क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Chamoli
Chamoli Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
आदिबदरी। अमित के नाबाद 60 रनों की बदौलत तोप की टीम ने स्व. नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में तोप ने भलसो की टीम को 34 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला मैदान में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तोप की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। अमित ने मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैदान के चारों तरफ बेहतरीन शॉट लगाए। अन्य बल्लेबाजों ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भलसो की टीम को पहला झटका 12 रन पर लग गया था, जिससे वह आखिर तक नहीं उभर पाई। निरंतर गिरते विकेटों के बावजूद पुछल्ले बल्लेबाजों ने मैच के संघर्ष को कम नहीं होने दिया और 19 ओवर तक टीम का स्कोर 120 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि जीत तोप की टीम को मिली।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि एसबीआई शाखा के प्रबंधक दीपक शर्मा ने विजेता एवं उप विजेता टीम को नकद धनराशि एवं ट्राफी भेंट की। इस मौके पर टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी के लिए भलसो के रघुवीर, क्षेत्ररक्षण के लिए हरीश तथा विकेट कीपिंग के लिए कुलदीप को पुरस्कृत किया। धर्मेंद्र एवं संदीप को बेस्ट कमेंट्रेटर का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के आयोजक गोविंद सिंह नेगी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed