{"_id":"142-54203","slug":"Chamoli-54203-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगड़ में छात्राओं के लिए बनेंगे चेंज रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगड़ में छात्राओं के लिए बनेंगे चेंज रूम
Chamoli
Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण। राजकीय इंटर कालेज हरगड़ में आयोजित समारोह में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम/प्लान की ओर से छात्र-छात्राओं को सेनिटेशन सुविधा के लिए स्वच्छता निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसके तहत शौचालय एवं छात्राओं के लिए चेजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने किया। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी गई। डिमरी ने बताया कि परियोजना के तहत ब्लाक के सात विद्यालयों में शौचालय एवं चेंज रूम का निर्माण किया जा चुका है। इस अवसर पर राजेंद्र बेलवाल, डीएस नेगी, विनोद बंगवाल, लक्ष्मण नेगी, प्रकाश नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन