फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   स्याली हे सलाण्या स्याली हे स्याली.....।

स्याली हे सलाण्या स्याली हे स्याली.....।

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamoli
Chamoli Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्रीगुरु राम राय (एसजीआरआर) के वार्षिकोत्सव में गढ़वाली लोकगीतों की धूम रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने क्विज से लेकर हिंदी नाटकों सहित कई मनोरजंक कार्यक्रम पेश किए। वहीं विद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जयकंडी स्थित एसजीआरआर के खेल मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डा.अनसूया प्रसाद मैखुरी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने स्कूल में व्यवस्थाओं के लिए एक लाख दिए जाने की घोषणा की। छात्र-छात्राओं द्वारा ‘स्याली हे सल्याणा स्याली हे स्याली’ सहित पहाड़ का चर्चित पक्षी घुघती, तेरी माया मां आदि नाटक, कविता पाठ, लोक नृत्य, डांडिया, छलिया आदि के प्रस्तुतिकरण ने खूब मन मोहा। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा गत वर्ष की इंटर परीक्षाओं में अव्वल रहे मयंक डिमरी, स्नेह नौटियाल और अनुभि कोठियाल एवं हाईस्कूल में अर्पित, दिव्यम, मनीष राणा, दीक्षा सती, गौरव शाह, गौरव राणा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक बीएन कुनियाल और छात्र सूर्यवर्द्धन गुसाईं के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख राजेंद्र सगोई, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गब्बर सिंह नेगी, जिला प्रवक्ता ईश्वरी मैखुरी, यातायात समिति के महेश खंडूरी, नगर अध्यक्ष हरीश सती सहित प्रधानाचार्य बीबी डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed