{"_id":"142-51680","slug":"Chamoli-51680-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौली गंगा में खुलेआम अवैध खनन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौली गंगा में खुलेआम अवैध खनन
Chamoli
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। प्रदेशभर में जहां नदी, नालों के किनारे खनन पर रोक लगी हुई है, वहीं तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी एनटीपीसी और सहायक रितविक कंपनी धौली गंगा के किनारे राजस्व विभाग की नाक के नीचे अवैध खनन कर रहे हैं। नौ अक्तूबर को राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन की सूचना पर मौके का निरीक्षण भी किया, बावजूद इसके क्षेत्र में अवैध खनन जारी है। गत चार अक्तूबर को नदी किनारे रेत को ले जा रहे तपोवन गांव के दो स्थानीय लोगों का राजस्व पुलिस ने चालान किया था लेकिन एनटीपीसी और रितविक कंपनी के खुलेआम खनन करने के बावजूद कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस संबंध में तहसीलदार एसएस भंडारी ने कहा कि कंपनी ने डैम साइड पर नदी डायवर्ट कर दी थी, जिससे यहां रेत भर गई। कंपनी का इस रेत को निकालने पर चालान भी किया गया है। यदि अभी भी रेत निकाली जा रही है तो कंपनी का पुन: चालान किया जाएगा।
विज्ञापन