फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   एक सप्ताह से संचार सेवा ठप, लोग हो रहे परेशान

एक सप्ताह से संचार सेवा ठप, लोग हो रहे परेशान

Mon, 29 Apr 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से संचार सेवा ठप, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में लगातार एक सप्ताह से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ब्रॉडबैंड और बेस फोन सेवा ठप पड़ी है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान भी संचार सेवा की यही स्थिति रही तो तीर्थयात्रियों को भी परिजनों से संपर्क करने के लिए भटकना पड़ेगा। अब सभी सरकारी विभागों में भी कार्य ऑनलाइन हो रहा है, लेकिन लचर संचार सेवा से सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कनेक्टिविटी के लिए अपने वी-सेट हैं, लेकिन बीएसएनएल की सेवा ठप होने से बैंकों के वी-सेट भी सुचारु काम नहीं कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं श्रीदेव सुमन विवि के ऑनलाइन फार्म भी नहीं भर पा रहे हैं। वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारियों को जिले में संचार सेवा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed