फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   मेरी बामणी, मेरी फत्वेई, मेरी छतरी भेर ल्यो...पर झूमे छात्र

मेरी बामणी, मेरी फत्वेई, मेरी छतरी भेर ल्यो...पर झूमे छात्र

Fri, 28 Dec 2018 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
मेरी बामणी, मेरी फत्वेई, मेरी छतरी भेर ल्यो...पर झूमे छात्र

विज्ञापन
गोपेश्वर। श्री 1008 गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर का वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। छात्रों ने मेरी बामणी, मेरी फत्वेई, मेरी छतरी भेर ल्यो..., ओ स्याली हो..., भाग्यानी बौ..., मां सरस्वती शारदे सरस्वती शारदे मां..., फ्यूंलड़िया त्वै देखिक.., कोदू, झंगोरु, साटी हां... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

समारोह का शुभारंभ केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने किया। उन्होंने विद्यालय में फर्नीचर की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, बीईओ बीएल टम्टा, प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, सभासद ऊषा फरस्वाण, मुकुंद पुरोहित, पूर्व प्रधानाचार्य बीएस झिंक्वाण, पीटीए अध्यक्ष राकेश बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, सत्येंद्र रावत, नंदी राणा, चंद्रकला बिष्ट और योगेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। मंच का संचालन शिक्षक कुंवर सिंह रावत, छात्र अंकित नेगी और पंकज बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed