फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   81 vehicles challaned in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में 81 वाहनों के चालान

Sun, 04 May 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 04 May 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
81 vehicles challaned in Badrinath
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। चारधाम यात्रा शुरू होने पर पुलिस भी अलर्ट है। बदरीनाथ में पहले दिन ही पुलिस ने गलत जगहों पर खड़े किए 81 वाहनों के चालान काटे। बदरीनाथ धाम में वाहनों की पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की गई हैं लेकिन पहले दिन ही यात्रियों ने वाहनों को सड़क पर जगह-जगह खड़ा कर दिया। यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल के नेतृत्व में पुलिस ने धाम में अभियान चलाकर 81 वाहनों के चालान काटे। साथ ही सभी तीर्थयात्रियों से वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने को कहा ताकि व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान अपर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की माणा पार्किंग में पुलिस जवान बीरेंद्र को एक बच्चा लावारिस घूमता मिला। पूछने पर उसने अपना नाम दिव्यांशु और उम्र आठ साल बताया। वह शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बच्चे ने बताया कि वह अपने माता-पिता से बिछुड़ गया है। पुलिस ने तत्काल बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसने अपनी बड़ी बहन को पहचान लिया। इसके बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed