{"_id":"5cd99d39bdec22075f578094","slug":"71557765433-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक वाहनों में ही जाम खुलने का इंतजार करते रहे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक वाहनों में ही जाम खुलने का इंतजार करते रहे तीर्थयात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को चमोली बाजार में करीब एक घंटे तक रहे वाहनों के जाम से तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीर्थयात्रियों ने वाहन में ही जाम खुलने का इंतजार किया।
सोमवार को अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ जा रहे यात्रा वाहनों से चमोली बाजार में जाम लग गया। चमोली बाजार में ऊखीमठ मोटर मार्ग से भी यात्रा वाहन पहुंचते हैं, जिससे यहां करीब पांच सौ मीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटाकर यात्रा वाहनों को गुजारने के लिए जगह बनाई। शाम करीब चार बजे जाम खुल पाया। जाम खुलने के बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली।