फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   70 years after the settlement reached in the water

70 साल बाद बस्ती में पहुंचा पानी

Sun, 27 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Sun, 27 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर ग्राम पंचायत के बगड़ गांव में बसी अनुसूचित जनजाति बस्ती अब पानी पहुंचा है। यहां के लोग पानी के लिए हैंडपंप और अलकनंदा नदी पर निर्भर थे। रविवार को योजना के लोकार्पण के साथ ही बस्ती में पानी पहुंचा। पानी आने पर भोटिया महिलाओं ने मांगल गीत गाकर खुशी मनाई।

विज्ञापन


जोशीमठ के सीमावर्ती जुम्मा में रहने वाले भोटिया समुदाय के लिए लोग छह माह के लिए कालेश्वर में रहते थे। करीब 70 साल पहले यह बस्ती अस्तित्व में आई। बदलते समय के साथ-साथ अब अधिकतर लोग कालेश्वर में ही रहने लगे हैं। वर्तमान में यहां भोटिया समुदाय के 120 परिवार रह रहे हैं, लेकिन बसासत के बाद से बस्ती के लिए पेयजल योजना नहीं बन पाई।
विज्ञापन


प्रधान हरीश चौहान ने बताया कि लंबे समय के प्रयास, ग्रामीणों के तहसील और जिले में आंदोलन के साथ ही विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के प्रयासों से बस्ती के लिए पेयजल निगम ने करीब 21.60 लाख की लागत से एक साल पूर्व पेयजल योजना का निर्माण शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को योजना के लोकार्पण के बाद बस्ती में पानी पहुंचा। अब जल्द ही बस्ती का हर घर पेयजल योजना से जुड़ सकेगा। योजना पर पानी शुरू हुआ तो भोटिया महिलाओं ने मांगल गीत गाए और ढोल दमाऊं के साथ योजना और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बस्ती के निवासी पूरण सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, सुखबीर सिंह, अनूप डिमरी, नंदलाल, प्रेम सिंह ने कहा कि पेयजल योजना से लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed