{"_id":"5c8540d0bdec2213f754e099","slug":"61552236752-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्थाओं को दुरस्त करने को लेकर गांधीनगर वार्ड में स्थानीय लोगों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्थाओं को दुरस्त करने को लेकर गांधीनगर वार्ड में स्थानीय लोगों ने की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। रविवार को सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए नगर के गांधीनगर वार्ड में सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य आदित्य राम बहुगुणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। वार्ड की स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि किसी ने भी कूड़े को निर्धारित स्थान के अलावा अन्यत्र फेंकने की कोशिश की तो उस पर पांच हजार का अर्थ दंड लिया जाएगा।
बैठक में गंगा सेवा संस्था के संरक्षक उद्वव देवली ने नगर पालिका प्रशासन की घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। वहीं सुभाष सती और चंडी प्रसाद रतूड़ी ने पैदल रास्तों में अनियमित रूप से बिछाई गई पाइप लाइनों को व्यवस्थित करने की बात पर जोर दिया। प्रमोद नौटियाल और कांति पुजारी ने शक्ति नगर में मोटर मार्ग निर्माण करने का सुझाव दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष बृृजेश बिष्ट ने नौनिहालों के लिए खेल मैदान का स्थान चयनित करने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने लोगों के सुझावों पर अमल करने का आश्वासन देते हुए नगर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए लोगों से पालिका का सहयोग करने का आह्वान किया। सभासद नवीन नवानी के संचालन में आयोजित बैठक में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती, जेई हरीश मैठाणी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, विजय खंडूड़ी, दिक्केश्वरी नौटियाल, शिशपाल लाल, बसंती देवी, मनीष डिमरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
प्रकाश डिमरी
जारी-