फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   थर्टी फर्स्ट के जश्न पर पुलिस का पहरा

थर्टी फर्स्ट के जश्न पर पुलिस का पहरा

Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट के जश्न पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
गोपेश्वर। नए साल के जश्न के लिए जिले के पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाले पर्यटकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
नए साल के जश्न के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी औली, कांचुलाखर्क, मंडल, गोपेश्वर, लोहाजंग, जोशीमठ पहुंच रहे हैं। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश हैं। कहा गया कि होटल और रेस्टोरेंट में चौकस निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे के साथ ही चमोली-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग की सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिले में आने और जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों से जिले में आने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


नए साल के जश्न के लिए सजी औली
जोशीमठ। नए साल के स्वागत के जश्न के लिए औली तैयार हो चुकी है। औली में आगामी पांच जनवरी तक सभी होटल फुल हैं और पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। औली में गोरसों बुग्याल तक और आसपास की चोटियों पर बर्फ बिछी हुई है। वर्ष 2017 में इस समय औली में बर्फ नहीं थी, जिससे यहां पहुंचे पर्यटक मायूस हुए थे। इस बार यहां चारों ओर बर्फ बिछी हुई है, जिससे पर्यटन व्यवसायियों के भी चेहरे खिल गए हैं। होटल व्यवसायी विक्रांत रावत, जगदीश फोनिया और संजय कुंवर का कहना है कि पर्यटकों की चहल-पहल से औली के साथ ही जोशीमठ बाजार गुलजार हो गया है। आगामी जनवरी माह में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed