{"_id":"96f61b9e91289f12edb0407550ed9931","slug":"50-thousand-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से उड़ाई 50 हजार की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से उड़ाई 50 हजार की धनराशि
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल।
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के झलिया गांव निवासी लाल सिंह के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। लाल सिंह ने थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि एटीएम कार्ड और खाते का नवीनीकरण हो रहा है।
विज्ञापन
इसलिए बैंक खाता नंबर और एटीएम कार्ड नंबर की जांच चल रही है। इसलिए वह इसकी जानकारी दें। लाल सिंह ने बैंक खाता और एटीएम का कोड बताया और तुरंत ही उसके खाते से 50 हजार रुपये निकल लिए गए।
विज्ञापन
मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसेज आया तो उन्होंने शीघ्र मामले में तहरीर दी। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन