फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   50 families struggling with drinking water problem for five days in Birhi

बिरही में पांच दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे 50 परिवार

Mon, 07 Mar 2022 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
50 families struggling with drinking water problem for five days in Birhi
बदरीनाथ हाईवे पर स्थित बिरही और बेडूबगड़ के लगभग 50 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। निजमुला रोड पर जगह-जगह पेयजल योजना क्षतिग्रस्त पड़ी होने से क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान की ओर से पेयजल लाइन को जोड़ने में लेटलतीफी की जा रही है।
विज्ञापन

बिरही में एक किलोमीटर दूर निजमुला घाटी से पेयजल की सप्लाई होती है। लेकिन पिछले पांच दिनों से पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। निजमुला रोड पर भी लाइन के पाइप जगह-जगह पड़े हैं। स्थानीय निवासी तारा दत्त थपलियाल का कहना है कि निजमुला रोड पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे गांवों में पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इधर, जल संस्थान के ईई राजेश कुमार निर्वाल का कहना है कि मायापुर क्षेत्र की पेयजल योजना के सुधारीकरण के बाद अब बिरही की पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। शीघ्र ही क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed