{"_id":"6a119bf2c63547f68f0dc7ae","slug":"5-lakh-announced-for-indoor-hall-at-annual-function-chamoli-news-c-48-kpg1001-123855-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वार्षिकोत्सव में इनडोर हाॅल के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वार्षिकोत्सव में इनडोर हाॅल के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा
Sat, 23 May 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 23 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिकोत्सव में इनडोर हाॅल के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा
नंदासैंण। प्रधानमंत्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण में लगभग 14 वर्षों बाद वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में मौजूद जिपंस विशंभरी देवी ने इनडोर गेम्स के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मीना पुंडीर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। बुके नहीं, बुक दो परंपरा के तहत अतिथियों को पुस्तकें भेंट की गईं। छात्र-छात्राओं ने योग, ताइक्वांडो, बैंड प्रदर्शन और नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गढ़-कुमाऊं और अन्य लोक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। बीईओ विनोद मटूड़ा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण दुर्गा देवी, रेवती देवी, अर्जुन भंडारी, रेवत नेगी, मुकेश नेगी, हरेंद्र चौधरी, आशीष नेगी सहित अभिभावक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद