फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   राष्ट्रीय घ्वज वंदन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवा दल ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय घ्वज वंदन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवा दल ने फहराया तिरंगा

Sun, 30 Dec 2018 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय घ्वज वंदन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवा दल ने फहराया तिरंगा

विज्ञापन
गैरसैंण। कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में देश की एकता और अक्षुणता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने तथा भाजपा की डबल इंजन की सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा-परिचर्चा की। इस मौके पर सेवा दल के नगर अध्यक्ष मोहन पंत, उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, सभासद सरोज शाह, वीरेंद्र सिंह नेगी, जमन सिंह बिष्ट और भरत सिंह आदि मौजूद थे।

संगठन को मजबूती देने पर जोर
कर्णप्रयाग/देवाल। कांग्रेस सेवादल ने कर्णप्रयाग और देवाल में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया गया। कर्णप्रयाग में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क में ध्वज वंदन कार्यक्रम किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बीएस सेनवाल, वीरेंद्र मिंगवाल, भारती मिंगवाल, हरीश नेगी, देवराज रावत, विक्रम नेगी आदि मौजूद थे। वहीं देवाल में सेवा दल के अध्यक्ष हुकुम सिंह दानू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह पांगती, नंदन बिष्ट, मोहन राम, लखपत रावत और हुकम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed