फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   36 families carrying water from two kilometers away every day

Chamoli News: रोज दो किमी दूर से पानी ढो रहे 36 परिवार

Wed, 13 Sep 2023 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 13 Sep 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
36 families carrying water from two kilometers away every day
दो माह से दिगोली गांव की पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


ग्रामीण बोले-जल संस्थान से शिकायत के बाद भी नहीं सुलझ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी

पीपलकोटी। पानी के पाइप जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से दशोली ब्लॉक के दिगोली गांव में 36 परिवार पिछले दो माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल स्रोत पर पर्याप्त पानी है लेकिन पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप पड़ी है। जल संस्थान के अधिकारियों को इस बारे में बताया फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण घर के काम छोड़कर रोज दो किलोमीटर दूर से स्रोत से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने समस्या के समाधान को लेकर जल संस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपा।


बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिगोली गांव में जल संस्थान की वर्षों पुरानी पेयजल लाइन बिछी है। लाइन के पाइप पुराने होने के कारण जगह-जगह लीकेज हो रहा है। बीते जुलाई माह से गांव के सार्वजनिक नलों और लोगों के घरों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी। शशिकला, शांति, सुनीता देवी, विद्या और रेखा देवी का कहना है कि दो माह से पेयजल की समस्या बनी है। सुबह का अधिकतर समय पानी की व्यवस्था करने में बीत रहा है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि जल्द ही मौके पर अवर अभियंता को भेजकर पेयजल लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed