{"_id":"6aeb245306b6e0d4850360ea","slug":"341-persons-with-disabilities-benefited-at-the-camp-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127699-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिविर में 341 दिव्यांग हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिविर में 341 दिव्यांग हुए लाभान्वित
Wed, 04 Nov 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर में 341 दिव्यांगों को लाभ मिला। गौचर के जीआईसी में लगे शिविर में विभिन्न जिलों के दिव्यांगों को सहायता उपकरण प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आयोजकों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। चिकित्सकीय टीम प्रभारी अनुज लोधी के नेतृत्व में आठ तकनीकी विशेषज्ञों ने दिव्यांगों के शारीरिक अंगों की नाप-जोख की और उन्हें सहायता उपकरण दिए। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति बाड़मेर और जयपुर की ऑर्गेनाइजेशन फॉर हैंडीकैप्ड फुट नी एंड लिंब संस्था ने शिविर में सहयोग किया। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जैसे कई जिलों के दिव्यांगों ने इसका लाभ उठाया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस शिविर में दिव्यांगों को 53 कृत्रिम पैर और 8 कृत्रिम हाथ दिए गए। इसके अतिरिक्त, 111 श्रवण यंत्र, 23 बैसाखी और 41 व्हीलचेयर भी दी गईं। संवाद