फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   तीन मई को जमानत नहीं करायेंगे आंदोलनकारी

तीन मई को जमानत नहीं करायेंगे आंदोलनकारी

Tue, 30 Apr 2019 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
तीन मई को जमानत नहीं करायेंगे आंदोलनकारी
गैरसैंण। भराड़ीसैंण में करीब दो साल पहले हुए विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले 38 आंदोलनकारियों ने तीन मई को जमानत के बजाय जेल जाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को सात जिलों से प्रतिनिधि और आंदोलनकारी गैरसैंण में एकत्रित हुए और यह निर्णय लिया। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि वे जमानत नहीं कराएंगे और गैरसैंण राजधानी बनवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मार्च 2017 में विधानसभा सत्र के दौरान लोगों ने गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग के लिए प्रदर्शन और हाईवे जाम किया था। तब 38 आंदोलनकारियों पर कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। मुकदमे की जांच के बाद पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट गैरसैंण की अदालत में आंदोलनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप पत्र प्रस्तुत किए। 15 अप्रैल को कोर्ट ने आरोपों का संज्ञान लेकर सभी 38 आंदोलनकारियों को तीन मई को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजे। मंगलवार को रामलीला मैदान गैरसैंण में स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के तत्वाधान में देहरादून, द्वारहाट, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल जिलों से आए लोगों ने दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि वे तीन मई को कोर्ट में जमानत नहीं कराएंगे। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, कृष्णा नेगी, सरोज शाह, कमला पंवार, गोविंदी देवी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूरन नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, जसवंत बिष्ट, धनीराम, वीरेंद्र आर्य, दर्शन मढवाल, लक्ष्मण खत्री को नामित किया गया है। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, राजधानी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चारु तिवारी, यूकेडी के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, अल्मोड़ा के जिंप सदस्य गजेंद्र नेगी, प्रकाश जोशी, मोहित डिमरी, सत्यपाल नेगी, कुलदीप थपलियाल, पुरुषोत्तम चंद्रवाल, राम प्रसाद उप्रेती और धनसिंह शाह आदि आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed