फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   साफ-सफाई के लिए नाले में उतरी नगर पंचायत अध्यक्ष, दो घंटे तक चलाया सफाई अभियान

साफ-सफाई के लिए नाले में उतरी नगर पंचायत अध्यक्ष, दो घंटे तक चलाया सफाई अभियान

Sun, 28 Apr 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई के लिए नाले में उतरी नगर पंचायत अध्यक्ष, दो घंटे तक चलाया सफाई अभियान
गोपेश्वर। नगर पंचायत नंदप्रयाग के मुनियाली वार्ड के गदेरे में गंदगी देख नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने पर्यावरण मित्रों और स्थानीय लोगों को एकत्र किया और नाले में उतर गई। दो घंटे तक लगभग पचास मीटर नाले की साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कुछ दिन पूर्व मुनियाली वार्ड का स्थलीय भ्रमण किया तो सूखे नाले में भारी गंदगी देखा शनिवार को उन्होंने नगर पंचायत के 13 पर्यावरण मित्रों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। और मुनियाली वार्ड में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक गांव के आम रास्तों और मुनियाली गदेरे में सफाई अभियान चलाया । नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने भी स्वयं स्थानीय महिलाओं के साथ नाले की सफाई की। महिला मंगल दल और युवक मंगल दल के महिला व युवकों ने भी सफाई अभियान में अपनी भागेदारी निभाई।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रघुवीर रॉय, ममंदल अध्यक्ष कल्पेश्वरी देवी, गुड्डी देवी, आरती, सुरजीत, सूरज, मुकेश, पर्यावरण मित्र के हेड प्रदीप रौतेला, अकील इरफान, मोहित नेगी, कुसुम, ललिता रौतेला, दिनेश भंडारी, गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed