{"_id":"5c7ab2f5bdec2273792f572e","slug":"31551545077-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर गूंजेंगे बम भोले के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर गूंजेंगे बम भोले के जयघोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चार मार्च को शिवरात्रि पर्व पर प्राचीन गोपीनाथ मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर में शिव की बरात और झांकियां निकाली जाएंगी। वहीं, घाट ब्लाक के बैरासकुंड मंदिर में भी दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।
बैरासकुंड क्षेत्र में रावण ने अपने आराध्य भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तप किया था और अपने दस सिरों की यज्ञकुंड में आहुतियां दी थीं। आज भी यहां शिव मंदिर के ठीक सामने विशाल यज्ञकुंड मौजूद है। बैरासकुंड मंदिर समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत और मंदिर के सदस्य डीपी पुरोहित ने बताया कि चार मार्च को स्थानीय कलाकारों की ओर से मंदिर परिसर में भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पांच मार्च को भगवान शिव का अभिषेक, भोग, आरती, मां पार्वती की शिव मंदिर तक झांकी दर्शन और नव ग्रह व शनि देवता की पूजा की जाएगी। पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर होने वाले आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।