फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   294 people were examined in the camps organized in Adi Badri and Gauchar

Chamoli News: आदिबदरी और गौचर में लगे शिविर में 294 का स्वास्थ्य जांचा

Thu, 01 May 2025 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 01 May 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
294 people were examined in the camps organized in Adi Badri and Gauchar
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी/गौचर। आदिबदरी और गौचर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 294 लोगों की जांच की गई।
आदिबदरी में हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली की ओर नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया और 82 रोगियों की जांच की गई। परीक्षण में 17 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। अन्य रोगियों को चश्मे और दवाएं वितरित की गईं। फाउंडेशन के नेत्र चिकित्सक प्रशांत जुगरान ने बताया कि अधिकांश रोगियों की आंखों की रोशनी कमजोर थी। दीपक गुसाईं ने बताया कि 17 रोगियों को ऑपरेशन के लिए 5 मई को अपने वाहन से सतपुली ले जाया जाएगा। यशवंत भंडारी, नवीन खंडूड़ी, नगली के मनोज कुंवर, नवीन बहुगुणा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष संदीप शाह ने फाउंडेशन का आभार जताया। दूसरी ओर गौचर में ग्राफिक ऐरा अस्पताल और रानीगढ़ गौरव सेनानी संगठन की ओर से लगाए गए शिविर में 212 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक आश्रित नारियों के लिए आयोजित शिविर में सबसे ज्यादा 70 मरीज हड्डी रोग के मिले। 40 लोगों की एक्सरे जांच की गई। संचालन हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष, जनरल फिजीशियन डाॅ. अर्पित शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मो. मुजम्मिल, ईएनटी विशेषज्ञ मो. अहसान सहित रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed