फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   2.5 crore sanctioned for drinking water scheme, but work has not started

Chamoli News: पेयजल योजना के लिए ढाई करोड़ स्वीकृत, मगर शुरू नहीं हुआ काम

Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
2.5 crore sanctioned for drinking water scheme, but work has not started
देवाल बाजार और तीन गांवों के लिए दो वर्ष पूर्व नई पेयजल योजना निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद भी पेयजल निगम काम शुरू नहीं कर पाया है। ऐसे में भी देवाल बाजार समेत लौसरी, सेलखोला व पूर्णा गांवों के लोगों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


हनीगाड़ स्रोत से बनने वाली 11 किलोमीटर लंबी हनीगाड़-देवाल पेयजल योजना के निर्माण के लिए पेयजल निगम को 2021-22 में ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। मगर योजना का काम शुरू नहीं हो पाया है। गर्मी में पेयजल किल्लत होने पर जल संस्थान देवाल बाजार में तो टैंकर से पानी की आपूर्ति कर देता है लेकिन आसपास की कॉलोनी व गांव में पेयजल किल्लत रहती है। जानकी देवी, कलम सिंह, त्रिलोक बिष्ट और हेमचंद्र ने कहा कि यहां सैकड़ों लोग वर्षो पुरानी पेयजल योजना से पानी पी रहे हैं। मगर जिस योजना से पानी की आपूर्ति होती है उस पा पानी घट गया है। अब गर्मी के साथ पेयजल किल्लत भी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन









वर्ष 2021-22 में इस पेयजल योजना को बनाने के लिए ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। पूर्व में कई बार इसके टेंडर निकाले गए लेकिन किसी ने टेंडर नहीं डाले। पिछले माह टेंडर हो गए और ठेकेदार के साथ अनुबंध भी हो गया है। एक-दो सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। - अरुण प्रताप, ईई पेयजल निगम गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed