{"_id":"5cc9c1d6bdec2207664947ae","slug":"21556726230-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा और गाजियाबाद के ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे पर मौणा छीड़ा में कोलतार से भरा एक टैंकर पिंडर नदी के किनारे गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से निकाला।
थराली थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि टैंकर बुधवार सुबह छह बजे कोलतार लेकर कर्णप्रयाग की ओर मींग गदेरा स्थित हॉट मिक्सिंग प्लांट पर जा रहा था। इसी दौरान मौणा छीड़ा में रास्ते की ऊंचाई अधिक होने के कारण टैंकर चट्टान से टकराकर पिंडर नदी के किनारे लगभग 300 मीटर नीचे गिर गया। दुघर्टना में टैंकर चालक मोहन सिंह (33 वर्ष) पुत्र रतन सिंह, निवासी बालाजीपुरम हाइवे मथुरा और क्लीनर नितिन पुत्र गुल्लू (28 वर्ष) निवासी नारायणपुर भक्ता गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि क्रेन से टैंकर को हटाकर शवों को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ब्यूरो