फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   21 villages covered with snow in Chamoli district

चमोली जिले में बर्फ से ढके 21 गांव

Wed, 29 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
21 villages covered with snow in Chamoli district
बर्फ के आगोश में चमोली जनपद का दूरस्थ ईराणी गांव। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जनपद में बारिश और बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। ऐसे में जिले में करीब 21 गांव बर्फ के आगोश में आ गए हैं। गांवों के पैदल मार्ग पर बर्फ जमने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बर्फबारी से जोशीमठ-औली और गोपेश्वर-चोपता मार्ग बुधवार को दोपहर तक बाधित रहा। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे हाईवे पर बिछी बर्फ में पाला जमने से सेना और आईटीबीपी के वाहन फिसल रहे हैं।
विज्ञापन

चमोली जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर मंगलवार को दोपहर बाद हुई बर्फबारी बुधवार सुबह तक जारी रही। हालांकि इसके बाद धूप खिली तो लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम खराब हो गया और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित गांव पाणा, ईराणी, झींझी, रामणी, डुमक, कलगोठ, सुरांईथोटा, जेलम, तोलमा, भलगांव, परसारी, बड़गांव, मेरग, सुभांई-भविष्यबदरी, पल्ला किमाणा, जखोला, वाण, सुतोल, कनोल और घूनी गांव बर्फ से ढक गए हैं। आवाजाही के पैदल रास्तों में बर्फ जम जाने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि बर्फबारी के बाद पाला जमने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकला फरस्वाण ने बताया कि घाट, थराली, दशोली और जोशीमठ के गांवों में जनवरी माह तक का एडवांस राशन भेज दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

इंसेट
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य प्रभावित
बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने से मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्य प्रभावित हो गए हैं। यहां भवनों का चिह्नीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद अब आस्था पथ, शेषनेत्र झील का सौंदर्यीकरण व अन्य निर्माण कार्य होने थे, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने से धाम में रह रहे मजदूर भी निचले क्षेत्रों में आ गए हैं। जबकि बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी तक ही ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य इन दिनों चल रहा है। बदरीनाथ धाम में शेषनेत्र झील भी से जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औली में आधा फीट बर्फ, पहुंचे पर्यटक
जोशीमठ। मंगलवार रात को चमोली जिले में जमकर बर्फबारी हुई है। औली में बर्फबारी से चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई है। यहां पर आधा फीट बर्फ जमी हुई है। ऐसे में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न से पहले औली में बर्फबारी से पर्यटक व्यवसायियों में खुशी की लहर है। उन्हें उम्मीद है कि अच्छी बर्फबारी के बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेेंगे।

औली में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और बर्फ का आनंद ले रहे हैं। चंडीगढ़ से आए पर्यटक मानवी और तुषार का कहना है कि बर्फबारी से औली का नजारा काफी सुंदर हो गया है। यहां का ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है। होटल व्यवसाय से जुड़े अजय भट्ट का कहना है कि औली में नए साल पर पर्यटकों के आने की उम्मीद तो है ही, बर्फबारी जारी रही तो उसके बाद भी यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed