फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बारिश-बर्फबारी से चमोली में जन जीवन अस्त-व्यस्त

बारिश-बर्फबारी से चमोली में जन जीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी से चमोली में जन जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार रात से हो रही बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, कांचुलाखर्क के साथ ही नीती और माणा घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। मंडल घाटी के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

जिले में बुधवार रात करीब ग्यारह बजे से भारी बारिश शुरू हुई। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बारिश होने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। अपराह्न दो बजे बारिश थमने से लोगों को राहत मिली, लेकिन तीन बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, घाट क्षेत्रों में दिनभर शीत लहर चली। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी खतरनाक हो गई हैं, जबकि बर्फ जमने से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे और जोशीमठ-मलारी हाईवे सुरांईथोटा से आगे अवरुद्ध पड़ा है। चमोली-मंडल-चोपता-ऊखीमठ सड़क भी कांचुलाखर्क से आगे अवरुद्ध हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों को बर्फबारी के बीच आवाजाही न करने के लिए कहा गया है। मौसम सामान्य होने पर सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed