फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   अमित मिश्रा बने एबीवीपी चमोली के जिला संयोजक

अमित मिश्रा बने एबीवीपी चमोली के जिला संयोजक

Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अमित मिश्रा बने एबीवीपी चमोली के जिला संयोजक

विज्ञापन
गोपेश्वर। कर्णावती गुजरात में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 64वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला एवं विभाग के दायित्वों की घोषणा हुई। जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह असवाल ने बताया कि चमोली जिले में श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अमित मिश्रा को लगातार दूसरी बार एबीवीपी का जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

जोशीमठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पंत और पोखरी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप बर्तवाल को जिला सहसंयोजक, विनोद चंद्र को जिला प्रमुख और भगत फर्स्वाण को सह जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, छात्राओं में मनीषा बिष्ट (गोपेश्वर) को जिला छात्रा प्रमुख, अंकिता नेगी और शिल्पा फरस्वाण को जिला सह छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह तलवाड़ी इकाई में प्रदीप जोशी को प्रदेश सहमंत्री और गोपेश्वर इकाई में उर्मिला बिष्ट को गढ़वाल छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। अंशुल भुजवाण, ध्रुव रावत और कुशदीप बिष्ट को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। राहुल फरर्स्वाण को चमोली विभाग का सहसंयोजक और लक्ष्मी बिष्ट को विभाग सह छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed