फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   पर्वतीय जिलों में ट्राउट मछली उत्पादन के लिए है बेहतर वातावरण

पर्वतीय जिलों में ट्राउट मछली उत्पादन के लिए है बेहतर वातावरण

Fri, 28 Dec 2018 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
पर्वतीय जिलों में ट्राउट मछली उत्पादन के लिए है बेहतर वातावरण

विज्ञापन
गोपेश्वर। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्राउट मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बैरागना (चमोली) में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन डीएम ने प्रतिभागी काश्तकारों को मत्स्य बीज और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने काश्तकारों को ट्राउट फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित करते हुए हरसंभव मदद देने की बात कही। प्रशिक्षण में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बोगेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी तथा चमोली के काश्तकारों ने भाग लिया।

डीएम ने कहा कि पर्वतीय जिलों में ट्राउट प्रजाति की मछली पालन के लिए अच्छा वातावरण होने के कारण अपार संभावनाएं हैं। ट्राउट मछली की बाजार में मांग है। इससे जुड़कर काश्तकार अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकते हैं। मत्स्य पालन विभाग के उप निदेशक (नियोजन) एसके पुरोहित ने कहा कि चमोली के बिरही गंगा, बालखिला, नंदाकिनी, भागीरथी, टोंस, यमुना, धौली और गौरी गंगा में मछली उत्पादन किया जा सकता है। इस मौके पर उप निदेशक पौड़ी जीसी रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख दशोली भगत सिंह बिष्ट, प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य जगदंबा कुमार, मत्स्य के जनपद प्रभारी अभिषेक मिश्रा, रमेश सिंह, मनोज सिंह, आमोद नौटियाल, सुरेश जोशी, प्रदीप बुटोला, नील क्रांति फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और देवभूमि मत्स्य पालन सहकारी समिति के अध्यक्ष खरक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed