फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News 200 meter part of Tharali-Dungri road submerged in river

Chamoli: थराली-डुंगरी मार्ग का 200 मीटर हिस्सा नदी में समाया, तहसील और जिला मुख्यालय से कटा कई गांव का संपर्क

Wed, 16 Aug 2023 08:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, थराली
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली Updated Wed, 16 Aug 2023 08:59 PM IST
सार

सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, जगमोहन रावत, रणजीत सिंह, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिन में यहां पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
Chamoli News 200 meter part of Tharali-Dungri road submerged in river
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 13 अगस्त को प्राणमति नदी में आई बाढ़ में थराली से थराली-डुंग्री मार्ग का 200 मीटर हिस्सा बह गया है। यहां आवाजाही के लिए पैदल रास्ता भी नहीं बचा है। सड़क बहने से मैन, केरा, डुंग्री, रूईसाण, बुरसोल, बूंगा, दरमोला, गेरूड़, कोलपुड़ी, रतगांव सहित 15 से अधिक गांवों का संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से कट गया है। इन गांवों में न जरूरी वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


Pithoragarh: नारायणपुर में सड़क खोलने के दौरान जेसीबी पर गिरा बोल्डर, ऑपरेटर और अन्य लोगों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन


सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, जगमोहन रावत, रणजीत सिंह, मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन दिन में यहां पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी। उन्होंने इस संबंध में सीएम व डीएम को बताया और गांव में हेलिकॉप्टर से राशन और दवाइयों के पैकेट ड्राॅप करने की मांग की। वहीं, पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि यहां सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया है। यहां चट्टान काटकर नई सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed