फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   महिलाओं ने चौंफुला, चांछरी गीतों की प्रस्तुति दी

महिलाओं ने चौंफुला, चांछरी गीतों की प्रस्तुति दी

Mon, 13 May 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने चौंफुला, चांछरी गीतों की प्रस्तुति दी

विज्ञापन
आदिबदरी (चमोली)। आदिबदरी में तीन दिवसीय नौठा कौथिग का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान भगवान आदिबदरीनाथ को नया अनाज चढ़ाने के लिए ग्रामीणों के बीच प्रतीकात्मक युद्ध हुआ। युद्ध देखने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबदरी पहुंचे थे।
परंपरा के अनुसार सोमवार को करीब एक बजे गाजे-बाजे और देव डोली के साथ खेती, रंडोली गांव के ग्रामीण मालगुजार गुलाब सिंह के नेतृत्व में लाठी-डंडों के साथ आदिबदरी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने खेती गांव के मालगुजार को सरज की काली टोपी पहनाकर रेशमी म्यान वाली तलवार भेंट की। मेला समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने फूल मालाओं से खेती और रंडोली गांव के ग्रामीणों का स्वागत किया। मंदिर परिसर में ग्रामीणों के प्रवेश के साथ ही ढोल दमाऊं की थाप पर युद्ध की रणभेरी बजते ही ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ दो दलों में बंट गए। भगवान को नया अनाज चढ़ाने के लिए ग्रामीणों के बीच लाठी-डंडों का प्रतीकात्मक युद्ध शुरू हुआ। एक घंटे तक चले प्रतीकात्मक युद्ध के बाद दोनों दलों ने आपस में गले मिलकर भगवान आदिबदरी की सामूहिक पूजा करके नए अनाज का भोग लगाया।
विज्ञापन

कौथिग में छिमटा, रंडोली, भलसों और खेती की महिलाओं ने धार्मिक लोक गीत, चौंफुला, चांछरी गीतों की प्रस्तुति दी। अल्मोड़ा के कलाकारों ने ‘रामी बोराणी’ गीत नाटिका और हीरा समध्यैंणी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विधायक एसएस नेगी ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने मेला कमेटी के कार्यों की सराहना की। कमेटी के अध्यक्ष नवानी ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव पीके मोहंती, परिणति मोहंती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. प्रकाश थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य अरुण मैठाणी, दिनेश पंवार, विनोद नेगी, नरेंद्र चाकर, नरेश बरमोला, गैंणा सिंह, नवीन बहुगुणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed