{"_id":"5c7fe360bdec2213ff32ad93","slug":"191551885152-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से कार्य करवाने पर होटल मालिक का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से कार्य करवाने पर होटल मालिक का किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। बालश्रम रोकने के लिए श्रम विभाग, जिला बाल कल्याण समिति और पुलिस टीम ने कर्णप्रयाग और गोपेश्वर नगर में छापेमारी की। इस दौरान कर्णप्रयाग में तीन होटलों में तीन नाबालिग काम करते हुए मिल। इस पर श्रम अधिकारी जयपाल भेंटवाल ने संबंधित होटल मालिकों का चालान किया।
टीम ने होटल स्वामियों को हिदायत देकर बच्चों से कार्य न करवाने की हिदायत भी दी। श्रम अधिकारी जयपाल भेंटवाल ने कहा कि बच्चों से कार्य करवाना गंभीर अपराध है। बाल कल्याण समिति के सदस्य उमा शंकर बिष्ट और महानंद बिष्ट ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग की ओर से अनाथ और असहाय बच्चों के विकास के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर एसआई पूनम, शिवदत्त जमलोकी, बाल कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह, सोनिया जोशी, सतेंद्र और विजय कुमार आदि मौजूद थे।