{"_id":"5c7bf665bdec2273771f469d","slug":"191551627877-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम ने बिना सपोर्ट प्लेटों के खड़े किए विद्युत पोल हुए धराशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम ने बिना सपोर्ट प्लेटों के खड़े किए विद्युत पोल हुए धराशाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। फरवरी माह में हुई बर्फबारी से घेस घाटी के कई विद्युत पोलों के धराशाई होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में ऊर्जा निगम की लापरवाह कार्य प्रणाली पर रोष व्याप्त है।
घेस के सरपंच कुंदन सिंह भंडारी ने बताया कि केंद्र सरकार की बहुआयामी दीन दयाल योजना के तहत ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत ब्लॉक के घेस क्षेत्र के गांवों में ऊर्जा निगम की ओर से हाईटेंशन लाइन लगाई जा रही है। निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से विद्युत पोलों के नीचे लगने वाली प्लेटों के बिना ही विद्युत पोलों को जमीन में गाड़ दिया गया था। फरवरी माह में हुई भारी बर्फबारी से पोल धराशाई हो गए हैं। कहा कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से निन्म गुणवत्ता परक कार्य को रोकने की मांग की गई थी। लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से ऊर्जा निगम की ओर से मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत पोलों को बिना सपोर्ट प्लेटों के लगाए जाने के मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर अनुशानात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।