{"_id":"5c814991bdec221441197314","slug":"181551976849-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेस और हिमनी ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेस और हिमनी ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति हुई बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के घेस और हिमनी ग्राम पंचायतों में एक माह बाद बुधवार रात को बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। वहीं दो ग्राम पंचायत बलाड़ व पिनाउं में अभी भी बिजली नहीं आई है।
घेस के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को हुई भारी बर्फबारी से बिजली पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। ग्रामीणों ने कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को समाचार पत्र में भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार रात को घेस और हिमनी ग्राम पंचायतों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। उधर ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि जल्द बलाड़ और पिनाउं गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।