फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   प्रधानमंत्री मोदी को दिखाएंगे भराड़ीसैंण विधानसभा की खूबसूरती

प्रधानमंत्री मोदी को दिखाएंगे भराड़ीसैंण विधानसभा की खूबसूरती

Wed, 06 Mar 2019 08:42 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी को दिखाएंगे भराड़ीसैंण विधानसभा की खूबसूरती
speaker - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गैरसैंण। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को भराड़ीसैंण पहुंचकर विधानसभा और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रीगण और विधायकों को जो भी कठिनाइयां झेलनी पड़ी, अब उन्हें दूर करते हुए सत्र चलाने के लिए यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा चुकी हैं। भराड़ीसैंण विधानसभा की खूबसूरती को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन 96 कमरों के आवासीय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में स्थित विधानसभा भवनों में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन सबसे खूबसूरत स्थान पर बना हुआ है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह करेंगे। प्रधानमंत्री उत्तराखंड राज्य को ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन और ऑलवेदर रोड जैसी बड़ी सौगात दे चुके हैं। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा मंडप की ओर जाने वाली सीढ़ियों में सुरक्षित रेलिंग की व्यवस्था और दर्शक दीर्घा में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। विधानसभा मंडप में अध्यक्ष की सीट के पीछे वाले हिस्से को भी दुरुस्त करते हुए दीवार पर महात्मा गांधी जी का चित्र लगाने को कहा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र, निर्माणदायी संस्था एनबीसीसी के जनरल मैनेजर नरेंद्र लखचौड़ा, वीकेजी के प्रोजक्ट मैनेजर अनुराग शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक पीडी जोशी, तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed