फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गांव में विद्युतीकरण के लिए भटक रहे ग्रामीण

गांव में विद्युतीकरण के लिए भटक रहे ग्रामीण

Fri, 01 Feb 2019 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
गांव में विद्युतीकरण के लिए भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लाक के आपदा प्रभावित कनोल गांव में 60 परिवार विद्युतीकरण के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात को अंधेरा होने से वन्य जीव गांवों की ओर आ रहे हैं।

दस सालों से जिला प्रशासन की ओर से कनोल गांव पुनर्वास की श्रेणी में था। गांव के निचले क्षेत्र में भारी मात्रा में भूस्खलन होने से वर्ष 2018 में प्रशासन ने गांव के 60 परिवारों का क्षेत्र में ही पुनर्वास कर दिया, लेकिन यहां विद्युतीकरण की व्यवस्था नहीं की गई। घाट ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी गांव में विद्युतीकरण नहीं किया जा रहा है। बिजली न होने से मोमबत्ती के सहारे रातें काट रहे हैं। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि गांव में विद्युतीकरण के लिए अवर अभियंता को भेजकर ग्रामीणों से आवेदन मांगे जाएंगे। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत गांव में विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed