{"_id":"5c531f51bdec227389634f49","slug":"181548951377-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों बाद फिर बर्फ से ढके गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों बाद फिर बर्फ से ढके गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दो दिनों तक धूप खिलने के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड और दुश्वारियों से राहत नहीं मिल पा रही है। चमोली में फिर से लगभग डेढ़ सौ गांव बर्फ से ढक गए हैं। प्रशासन की ओर से इन दिनों जेसीबी से सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा था, लेकिन बारिश और बर्फबारी से यह बाधित हो गया है।
बुधवार को रात करीब दो बजे से जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई जो बृहस्पतिवार को दिनभर जारी रही। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे, जबकि बाजारों में व्यवसायियों और राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। बर्फबारी से चमोली-मंडल-ऊखीमठ, घाट-सुतोल-कनोल, घाट-रामणी, निजमूला-पाणा- ईराणी, जोशीमठ-औली, वाण-लोहजंग और बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी से बंद हो गया है। प्रशासन की ओर से इन दिनों दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाली सड़कों से जेसीबी से बर्फ हटाने का कार्य करवाया जा रहा था जो अब बाधित हो गया है। पाणा, ईराणी, दुर्मी, मोहनखाल, नैल, नौली, ब्राह्मण थाला, पोगठा आदि क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही शीत लहर भी चल रही है। ग्रामीण वीरबल सिंह और राकेश बासकंडी का कहना है कि पोखरी-मोहनखाल-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर फिर से दो फीट तक बर्फ जम गई है, जिससे ग्रामीणों को छह किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
चमोली जिले में तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
बदरीनाथ माइनस 4 माइनस 11
औली माइनस एक माइनस 6
जोशीमठ तीन डिग्री माइनस दो
गोपेश्वर चार डिग्री माइनस एक
कोट
बर्फ से ढके गांवों के ग्रामीणों को जरूरी हो तभी आवाजाही करने का आह्वान किया गया है। कई सड़कों से काफी हद तक बर्फ हटा दी गई थी, लेकिन दोबारा बर्फबारी होने से काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम सामान्य होने पर सड़कों और पैदल रास्तों से बर्फ हटाने का काम किया जाएगा। - एमएस बर्निया, प्रभारी जिलाधिकारी, चमोली।