{"_id":"5e9c714d8ebc3e72b42226b1","slug":"1780-people-still-home-in-chamoli-gopeshwar-news-drn342119127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 1780 लोग अभी भी होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 1780 लोग अभी भी होम क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर चमोली जिले में अभी भी 1780 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा है, जबकि 89 लोग फैसिलिटी क्वारंटीन में रखे गए हैं। होम क्वारंटीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला प्रशासन की ओर से 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में चार मरीजों को भर्ती किया है। अभी तक कुल 16 मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 13 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। डीएम स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में 18 ब्लॉक व सिटी रिस्पांस टीमें भी गठित की गई हैं। ये टीमें कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए अभी तक 5637 लोगों से संपर्क कर चुकी हैं।
लॉकडाउन के उल्लंघन में अभी तक दर्ज हुए 149 मुकदमे
गोपेश्वर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अभी तक 149 लोगों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए हैं। डीएम एक्ट के तहत 42 एफआईआर, 151-सीआरपीसी के तहत 43 और पुलिस एक्ट के तहत 64 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 187 चालान और 54 वाहनों को सीज किया है।