{"_id":"5c8149abbdec2214577e64ce","slug":"171551976875-chamoli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ वर्ष से नहीं मिली बुजुर्ग चंद्रमणी को वृद्वावस्था पैंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ वर्ष से नहीं मिली बुजुर्ग चंद्रमणी को वृद्वावस्था पैंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवस्थली बानुड़ी के वृद्ध चंद्रमणी (75) डेढ़ साल से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान आनंद बल्लभ कुनियाल ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि गांव के वयोवृद्ध चंद्रमणी और उनकी पत्नी की आजीविका का साधन वृद्धावस्था पेंशन है। अगस्त 2017 से उनको पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे उनके और उनकी पत्नी के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि चंद्रमणी लगातार समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने डीएम से बुजुर्ग को पेेंशन का भुगतान करवाने की मांग की। उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल ने बताया कि मामले को संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।