फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   5000 मीटर की दौड़ में किशन-अवंतिका ने पाया प्रथम स्थान

5000 मीटर की दौड़ में किशन-अवंतिका ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 28 Dec 2018 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
5000 मीटर की दौड़ में किशन-अवंतिका ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर 19 बालक-बालिकाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं र्हुइं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में दो सौ मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार-सपना ने प्रथम, सूरज-प्रेरणा ने द्वितीय और अमित-पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में परमजीत-सपना, अमित-माधुरी व सौरभ-नेहा, 1500 मीटर दौड़ में परमजीत-अवंतिका, गौरव-कंचन व आदित्य-सोनी तथा 5000 मीटर दौड़ में किशन-अवंतिका, प्रवीन-कंचन व गौरव-नीमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

इसी तरह खो-खो के बालक वर्ग में बैरांगना प्रथम, गोपेश्वर द्वितीय और छिनका की टीम तृतीय रही। बालिका वर्ग में गोपेश्वर प्रथम, मैठाणा द्वितीय व बैरांगना तृतीय रहा। बैडमिंटन में गौरव-सोनाली ने प्रथम, मयंक-साधना ने द्वितीय और हरेंद्र-हेमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में अजय-माधुरी, शिवम-अमिषा और गौरव-प्रेरणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, खंड विकास अधिकारी रघुनाथ सिंह नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश दीपक, युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत, गिरीशचंद्र और प्रमोद बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed