फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता

पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 29 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
गोपेश्वर। पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन करने और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य तिराहे पर सरकार का पुतला फूंका।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र नेगी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। इस दौरान हुई बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और दो से अधिक बच्चे वालों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराना गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार की ओर से अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विधानसभा पटल पर पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। इस संशोधन में कई खामियां हैं। कांग्रेस पार्टी इस संशोधन अधिनियम को प्रदेश में लागू नहीं होने देगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी, संदीप भंडारी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, उदय सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र राणा, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, महेशी देवी, ऊषा फर्स्वाण, लीला देवी, अनीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गैरसैंण। यहां आयोजित बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्र सिंह ने कहा यदि जल्द पंचायत राज एक्ट में संशोधन नहीं किया गया तो जनप्रतिनिधियों को जनहित याचिका दायर करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर जितेंद्र मेहरा, धीरज बिष्ट, लीलाधर जोशी, त्रिलोक सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांव। पंचायत राज एक्ट में संशोधन के विरोध में कांग्रेस ने यमुनोत्री हाईवे पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायती राज एक्ट में संशोधन कर अब दो बच्चों से अधिक वालों को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर सरकार की ओर से भेजा गया बिल स्वीकृत नहीं करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल, मोहन प्रसाद सिल्वाल, राजेश रावत, दयाचंद रमोला, दीवान असवाल, विशालमणि बंधानी, कुंवर सिंह चौहान, तारा लाल बत्रा और अजय रावत आदि मौजूद रहे।

--------------------------------------------
पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: एपी मैखुरी
गैरसैंण। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गैरसैंण की बैठक में पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायती चुनावों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन कर रही है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष केएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने लोक सभा चुनावों की समीक्षा की। पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए शहरों से लेकर गांवों तक कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और पूर्व में कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय गैरसैंण तथा कर्णप्रयाग क्षेत्र में खोला जाना चाहिए और इसके लिए नागचूलाखाल, नगार्जुन सैंण, कालीमाटी ,रीठिया, बेनीताल, सिमली में भूमि भी उपलब्ध है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट, गोपाल पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सगोई, दीवान बिष्ट, चंद्र सिंह, सोबन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed