{"_id":"5d1646508ebc3e3c8558eaa9","slug":"156174086018-gopeshwar-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा विस्तार न होने से एनएचएम कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिली वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा विस्तार न होने से एनएचएम कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिली वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का वर्ष 2019-20 के लिए सेवा विस्तार नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संगठन ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार डिमरी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सेवा विस्तार करने और वेतन भुगतान की मांग उठाई।
जिले में एनएचएम के तहत लगभग 150 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रतिवर्ष मार्च माह में संविदा कर्मचारियों को सेवा विस्तार के बाद अप्रैल माह से वेतन भुगतान कर दिया जाता है, लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक सेवा विस्तार नहीं किया गया है। संगठन के अध्यक्ष राहुल बिष्ट, उपाध्यक्ष विजयदीप झिंक्वाण, अनीता पंवार, महेश देवराड़ी, प्रवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम नौटियाल ने कहा कि अन्य जिलों में कर्मचारियों का सेवा विस्तार हो गया है, लेकिन चमोली जिले में लेट-लतीफी की जा रही है। कर्मचारियों ने बीते वर्ष के 15 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग भी उठाई। सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी का कहना है कि जिले में वीआईपी मूवमेंट के कारण एनएचएम के कर्मचारियों के सेवा विस्तार पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब जिलाधिकारी से इस संबंध में समय मांगा गया है। जल्द ही कर्मचारियों का सेवा विस्तार कर वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।