{"_id":"5d14f2098ebc3e3ccc2e4cfd","slug":"156165375017-karnpryag-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के गांवों की सड़कों पर वाहनों का संचालन होने पर ग्रामीण मनाते हैं उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के गांवों की सड़कों पर वाहनों का संचालन होने पर ग्रामीण मनाते हैं उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मालई-भटक्वाली मोटर मार्ग पर पहली बार बस का संचालन होने पर भटक्वाली गांव के ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने गांव में मिठाई बांटकर उत्साह मनाया।
ठेकेदार अनीस खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब मालई-भटक्वाली सड़क पर बस चली तो ग्रामीण वाहन को देखने के लिए उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने पांच किमी पूरी सड़क को शानदार ढंग से सजाया गया था। गांव के बुजुर्ग और बच्चे सड़क पर आकर बस का स्वागत करने पहुंचे थे। सुबह गांव के इष्ट देवता की पूजा की गई और उसके बाद जैसे ही बस गांव में पहुंची तो बस में बैठे बुजुर्ग लोगों के माथे पर पिठांई लगाकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम सिंह, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष पवन सिंह, नीरज ओली, जगबीर बैरवाण, ठेकेदार अनीस खान, बीर सिंह पोखरियाल, कल्याण सिंह, आनंद सिंह, दयाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, देव सिंह आदि मौजूद रहे।